कुमाराकोम पक्षी अभयारण्य – केरल में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। कुमाराकोम पक्षी अभयारण्य लगभग 35 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर हमें काफी अलग-अलग प्रकार के पक्षी देखने को मिलते हैं। हिमालय से लेकर साइबेरिया तक हजारों की झुंड में विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षी यहां से जाते रहते हैं। कोट्टायम में वैंबनाड़ झील के तट पर कुमाराकोम पक्षी अभयारण्य काफी प्रसिद्ध है।
जून और अगस्त में यहां पर आने वाले लोगों को काफी दुर्लभ नजारों का आनंद लेने का मौका होता है। यहां भारतीय डार्टर, लिटिल कॉमोरेंट, बगुले और बगुलों की विभिन्न प्रजातियां है। निवासी आर्द्रभूमि पक्षियों का प्रजनन काल है। लोगों को जल पक्षी, कोयल, उल्लू, जल बत्तख, साइबेरियन सारस, तोते, चैती, लार्क, फ्लाईकैचर और वुड बीटल भी देखने को मिलते रहते हैं। अभयारण्य के पास में ही एक वेम्बनाड झील है। झील के अंदर नौका विहार का भी आप आनंद ले सकते हैं।

कुमाराकोम पक्षी अभयारण्य – केरल

कुमाराकोम पक्षी अभयारण्य कैसे पहुंचे ?
कुमाराकोम पक्षी अभयारण्य में पहुंचने के लिए केरला राज्य के कोट्टायम जिले में आकर कोट्टायम से 14 किमी की दूरी पर कुमाराकोम पक्षी अभयारण्य पहुंच सकते हैं।

